Latest

७२ मुकदमे दर्ज, १३० गिरफ्तार

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सोमवार को भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने ७२ मुकदमे दर्ज किये और १३० लोगों को गिरफ्तार किया। कुल ५०४६
वाहनों की जांच की गयी जिसमें १०४२ वाहनों का चालान और दो वाहनों को सीज किया गया। चालान किये वाहनों
से ११ हजार रुपये शम्मन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर ५५३ लोगों का चालान
कर उनसे दो लाख दस हजार नौ सौ रुपये जमा कराये गये।

Related Articles

Back to top button