Latest
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से की मुलाकात

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में पहुंचकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से की मुलाकात।डिप्टी सीएम ने मुलाकात कर महंत नरेंद्र गिरि के स्वास्थ्य का जाना हाल-चाल जाना और उनके कुंभ मेला के दौरान हुई तकलीफों के बारे में हाल-चाल लिया। श्री महंत हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोरोना से संक्रमित हुए थे। श्री महंत ने उप मुख्यमंत्री को बताया कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर नियमित दवाओं और योग से कोरोना पर पाई विजय है।लगभग 45 मिनट तक श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य रहे ।


