आबकारी के मुकदमे में वाँछित चल रहा आरोपी मेजा पुलिस द्वारा गिरफ्तार

( विनय मिश्रा ) मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना मेजा पुलिस द्वारा मुखबीर की खास सुचना पर आबकारी अधिनियम के मुकदमें का वाँछित आरोपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी-पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अधीनस्थ पुलिस अफसरों को जनपद प्रयागराज में कानून ब्यवस्था कायम करने तथा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु जारी आदेश व निर्देश के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ भीम कुमार गौतम के निर्देशन में मेजा प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
आज उनके नेतृत्व में चौकी प्रभारी कोहडार विनोद कुमार सिंह हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह ने थाना मेजा पर पंजीकृत मुकदमा 117/21धारा 60 के वाँछित आरोपी शाहपुर कला मेजा निवासी विजयी को आज सवा आठ बजे एनटीपीसी गेट नबर दो के पास से घेराबन्दी कर धर पकड़ा। जानकारी के अनुशार चौकी प्रभारी ने वाँछित आरोपी को गिरफ्तार स्थल से सोधे मेजा थाने पर ले गये जहा आगे की विधीक कार्यवाही की गयी।


