कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर हम तैयार रहें- रीता बहुगुणा जोशी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी शहर दक्षिणी विधानसभा की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई बैठक की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी ने कार्यकर्ताओं से जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा क्षेत्रीय स्तर तक होने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हमने अपने लोगों को बहुत खो दिए।
भाजपा कार्यकर्ता हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार खड़ा है।गणेश केसरवानी
लेकिन आने वाला तीसरी लहर दूसरी लहर से भी ज्यादा भयानक होने का अंदेशा मिल रहा है ऐसे में हम सभी को कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हमें तैयार रहना होगा उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी महानगर के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी और पार्षदों से सैनिटाइजेशन एंटी लारवा, चूने का छिड़काव एवं निगरानी समिति के द्वारा की जा रही कार्यों की जानकारी ली जिस पर सभी पार्षदों ने अपने क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं को बताते हुए नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा बनाई गई निगरानी समिति की निष्क्रिय होने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें सरकार के सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला स्तरीय प्रशासन नगर, निगम प्रशासन एवं संगठन तीनों मिलकर आपसी सामंजस बनाकर हम काम करेंगे जिससे कि आने वाली कोरोना की तीसरी लहर से हम बखूबी निपट सके जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार खड़ा है।




