इलाहाबाद समाचार

ऐतिहासिक प्रयाग नगरी के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती “पहल” की छायाचित्र प्रदर्शनी

इलाहाबाद। निराला आर्ट गैलरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सामाजिक एवं धार्मिक बिम्ब विषय पर “पहल” संस्था द्वारा आयोजित तीन द्विवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किया ।

यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयाग की धरती का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है, यहाँ के नागरिकों ने सदैव स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर धार्मिक आंदोलनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।

किन्नर अखाड़ा आने वाले कुम्भ में प्रवास करेगा और प्रमुखता से अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा। हमारा उद्देश्य कुम्भ मेले का सफ़ल आयोजन है,प्रशासन के साथ साथ हमारी भी जिम्मेदारी है कि कुम्भ मेले का भव्य आयोजन हो और भारत वर्ष विश्व पटल पर अपनी उपलब्धि दर्ज करा सके।

किन्नर अखाड़ा की उत्तर भारत के महंत श्री भवानी मा ने छायाचित्र में प्रदर्शित फोटो के बारे में बोला चित्रों को देखकर किसी का मन छू जाएगा।

इन तस्वीरों को देखने के लिए स्थानीय लोगों को जरूर आना चाहिए पहल संस्था की अध्यक्ष डॉ वन्दना सिंह ने कहा कि मेरी सामाजिक संस्था पहल एक नई शुरुआत है।

इससे पहले जन कल्याण समिति एवं संस्थान ग़रीब बालकों की शिक्षा,असहाय स्त्रियों को स्वावलंबी बनाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा गरीब बेटियों को शिक्षित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है साथ ही उन्होंने आये हुए अतिथियों का भी स्वागत किया। कार्यकम की अध्यक्षता कृष्ण चंद्र तथा स्वागत सहसंयोजक भारतेंद्र त्रिपाठी ने किया।

आज इस कार्यक्रम में पहल संस्था की अध्यक्ष डॉ वन्दना सिंह, डॉ राधा सत्यम, आर.एस.वर्मा, संकर्षण जी महाराज, कृष्ण चंद्र, महंत कामिनी,भवानी माँ, शांतनु जी महाराज, डॉ जे के जैन, मोनिका दत्त, शुभा वाशिंगटन, श्याम सुंदर सिंह पटेल, डॉ रवि भूषण, डॉ. हरिप्रकाश यादव, इन्द्र देव पाण्डेय, राम औतार गुप्ता , गार्गी श्रीवास्तव, रश्मि शुक्ला, राजलक्ष्मी तिवारी, ऋषि तिवारी, अंशुमन भटाचार्या, आदि अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले नागरिकों ,प्रधानाचार्यों, मीडिया के साथियों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी में छाया चित्रों का संकलन वरिष्ठ छायाकार अनुराग शुक्ला व अनुज खन्ना के द्वारा हुआ संयोजक डॉ वन्दना ने बताया कि कल के कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ आशीष कुमार गोयल तथा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button