इलाहाबाद समाचार
त्वरित सहायता से बची घायलों की जान, लोगों ने की प्रशंसा

प्रयागराज। मांडा क्षेत्र मे आज शुक्रवार शाम को हुई ट्रक -कार की टक्कर मे एक बच्ची की मौत व लगभग छ: लोगों के घायल होने की खबर मिलते ही मांडा क्षेत्र से हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता दीनदयाल द्विवेदी व उनके सहयोगी संदीप मिश्र, मांडा थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी दिघिया ने मय फोर्स मानवता दिखाई। त्वरित रूप से घायलों को आनन फानन मे अस्पताल पहुंचाया साथ ही जो आनन फानन मदद उपलब्ध कराई।

इन सभी की इस त्वरित सहायता की लोगों ने प्रशंसा करते कहा कि यह मदद एक मिशाल साबित हुई है। समय रहते तत्कालिक ब्यवस्था के कारण लोगों की जान बची।


