अरबों रुपये खर्च करने वाले लोक निर्माण विभाग का काला कारनामा

प्रयागराज। लोक निर्माण विभाग के
निर्माण खण्ड नं 4 मैं कुम्भ मेला का कार्य करा रहा है । शहर की दीवालो की पुताई करके अच्छे अच्छे चित्र बनाये जा रहे हैं । वहीं लोक निर्माण विभाग अपने पुराने पीपा की भी पुताई करा रहा है ।

जहां पर पेंट का बंदरबांट हो रहा है वहीं जो कि असली बर्जर पेंट की जगह नकली पेंट किया जा रहा है। वह भी आधा अधूरा । जिसका सत्यापन भी अधिकारियों द्वारा किया जा सकता है ।

इसी प्रकार से लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिक खण्ड का भी कार्य है । जो कि नये पीपा की बिना जोडाई किये ही छोड़ दिया गया है, जो कि तीर्थ यात्रियों के साथ धोखा ही होगा ।

नए पीपो में जहां गाटर की के ऊपर जोड़ी जाती हैं उन क्लिप ओं में मसाला ना भर के आधा अधूरा वेल्डिंग कर दिया गया है जिससे कोई भी घटना होने की अंदेशा रहेगा।

लोक निर्माण विभाग में बड़े ऊंचे स्तर से लेकर नीचे स्तर तक भ्रष्टाचार की सूचनाएं मिल रही है जिसका निरीक्षण कर शासकीय प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यवाही करने की मांग स्थानीय तीर्थ पुरोहित संघ करता है



