Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेश

सीएम योगी ने किया विज्ञान बस का उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईआईटी कानपुर द्वारा बनाए गए विज्ञान बस का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद सीएम ने बस की एक के खासियत के बारे में जानकारी ली. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये बस एक प्रयोग है और ये प्रयोग सफल होता है तो प्रदेश के 75 जिलों में विज्ञान बस तैयार कराकर भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विज्ञान के प्रति बच्चों में जागरुकता लाने के लिए इस बस का अहम रोल होगा. अंधविश्वास को दूर करने के लिए विज्ञान को जानना जरुरी है और इसीलिए बच्चों के अंदर विज्ञान का भाव का आना जरुरी है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर विज्ञान बस का उद्घाटन किया. उसके बाद बस के अंदर विज्ञान के उपकरणों की जानकारी ली. इसके साथ ही इस विज्ञान बस की सेवा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विज्ञान एक बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी जगह ऐसी है, जहां शिक्षा का अभाव है.

बस के अंदर उपकरणों की जानकारी लेते सीएम योगी

बहुत से विद्यालय ऐसे होते हैं, जिनके अपनी लैब नहीं होती. उन विद्यालयों में अगर इस प्रकार की बसें जाती हैं, उन बच्चों को विज्ञान के बारे में और विज्ञान के सरल प्रयोग के बारे में ग्रहण क्यों होते हैं, इन सब के बारे में जानकारी प्राप्त होगी. इस दौरान वहां पर आइआइटी कानपुर के कई प्रोफेसर भी मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button