संचार क्रांति के जनक पूर्व पीएम राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने आनंद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि के मौके पर तमाम राजनीतिक दल, राजनेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और नेताओं की ओर से भी राजीव गांधी को याद किया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। राहुल ने राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि सत्य, करुणा, प्रगति। संचार क्रांति के जनक पूर्व पीएम० राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर सुबह 9:30 बजे उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज (इलाहाबाद) में उनके पैतृक आवास आनंद भवन पहुँचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य प्रमोद तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 में एक बम धमाके में मौत हो गई थी. लिट्टे के उग्रवादियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई थी।
गौरतलब है कि राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने देश की कमान संभाली थी. राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने, पंचायती राज को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है।



