Latest

खुलने से पहले इविवि को लगा कोरोना का झटका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । लॉकडाउन व ग्रीष्मावकाश के बाद खुल रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की तैयारियों को झटका लगा है।

एक प्रोफेसर व एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से साथी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र सहम गए हैं। सोमवार, 22 जून से विश्वविद्यालय खुलने पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन एक बड़ी चुनौती होगी।

प्रोफेसर साहब तो पिछले दस दिनों से विश्वविद्यालय नहीं आए थे लेकिन अधिकारी एक सप्ताह पहले को परिसर में गए थे और इस दौरान कर्मचारियों से उनकी मुलाकात भी हुई।

अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर एमएनएनआईटी के समीप स्थित आफिसर्स कॉलोनी सील की जा सकती हैं क्योंकि अधिकारी वहीं रहते हैं। प्रोफेसर और अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंक रोड स्थित शिक्षक कॉलोनी, बेली के पास स्थित शिक्षक कॉलोनी को प्रशासन ने देर शाम सैनिटाइज कराया।

इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने कहा कि परिसर को नियमित सैनिटाइज कराया जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय ने बताया कि प्रोफेसर तकरीबन दस दिनों से विभाग नहीं आए हैं। जबकि अधिकारी एक दिन लाइब्ररी में आए थे।

Related Articles

Back to top button