Latest

रामनगरी अयोध्या की प्रसिद्ध चैदहकोसी परिक्रमा आज

चैदहकोसी परिक्रमा की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी

चप्पे- चप्पे पर तैनात की गयी पुलिस फोर्स

प्रातः 10.22 बजे से शुरू हो हागी परिक्रमा

(अनुराग शुक्ला )
अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार )। रामनगरी अयोध्या की प्रसिद्ध चैदहकोसी परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन बेहद मुस्तैद हो गया है। सभी प्रमुख मार्गों व चैराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैँ। आवागमन को नियंत्रित रखने के लिए कई स्थानों पर अस्थाई बैरियर बनाए गए हैं तो रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय की ओर से परिक्रमा के सकुशल आयोजन के लिए निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के तहत ही गुरूवार की शाम से सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती हो गई। पुख्ता सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे मेला क्षेत्र को मजिस्ट्रेट व राजपत्रित अधिकारियों के जिम्मे किया गया है तो पीएसी व अर्द्धसैनिक बलों की भी निगेहबानी होगी। सुरक्षा प्रबंध के तहत दस से अधिक सहायक पुलिस अधीक्षक, 20 से अधिक पुलिस उपाधीक्षक की तैनाती की गई है। जिले के अतिरिक्त अन्य जनपदों के 30 पुलिस निरीक्षक सहित तीन सौ उपनिरीक्षकों की सुरक्षा के दृष्टि ड्यूटी लगाई गई है। धर्मनगरी के प्रमुख मंदिरों के बाहर व अंदर खास सतर्कता बरती जा रही है तो सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। आतंकी वारदात को नाकाम करने के लिए एटीएस भी मेला क्षेत्र में तैनाती है। इसके अतिरिक्त चीता मोबाइल सहित कई टीमों को सचल दल में शामिल किया गया है। नदी के घाटों पर जल पुलिस व एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। गुरूवार को प्रमुख स्थानों की डॉग स्कावड सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पड़ताल की गई। चैदहकोसी परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। सभी अफसरों को सुरक्षा के दृष्टिगत सभी छोटी बड़ी सूचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button