Latest

वर्चुअल बैठक में प्रयागराज के नामचीन डॉक्टरो ने व्यापारियों को ब्लैक फंगस के बचाओ उपचार सावधानी के बारे में बताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की रविवार को ही वर्चुअल बैठक में प्रयागराज के नामचीन डॉक्टरो ने व्यापारियों को ब्लैक फंगस के बचाओ उपचार सावधानी पहचान के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।

वर्चुअल बैठक में प्रयागराज के नामचीन डॉक्टरो ने व्यापारियों को ब्लैक फंगस के बचाओ उपचार सावधानी के बारे में बताया

डीआरडीओ द्वारा बनाई गई कोरोना की 2DG दवा की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा हुई।सबसे पहले व्यापारियों के प्रश्न पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अरविंद गुप्ता एमडी, डीएनबी, विभागाध्यक्ष मेडिसिन डिपार्टमेंट ,ने बताया कि ब्लैक फंगस उन्हीं लोगों को ज्यादा संक्रमित करता है ।

 

जो कोरोना से ठीक होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं । यह कोई नया फंगस नहीं है यह बहुत पुराना है और मिट्टी में और अन्य स्थानों में पहले भी पाया जाता था और हमारे शरीर को संक्रमित करता था, लेकिन हमारे शरीर की प्रतिरोधकता क्षमता इतनी ज्यादा होती थी कि यह कोई प्रभाव नहीं डाल पाता था।

 

 

अब जबकि कोरोना मरीज की इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर रहता है ,उसको स्टेरॉयड की दवा के कारण भी, अनकंट्रोल्ड डायबिटीज, हाई cytokines IL6 ,हाई फेरिटिन LEVEL होता है,उन्होंने यह भी बताया की जिनका CT SCORE बहुत हाई है तथा वेंटिलेटर सपोर्ट पर गए हैं, तो भी ब्लैक फंगस उन्हें बहुत आसानी से अपना शिकार बना लेता है।

 

 

ऐसे संभावित मरीजों के लिए डॉ अरविंद गुप्ता ने गाइडलाइन के मुताबिक posaconazole 200 मिलीग्राम बचाओ स्वरूप देनी चाहिए l जब कोरोना संक्रमित एक दवा व्यापारी ने पूछा कि इसको इसके लक्षण क्या हैं??? तो डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने बताया एक तरफ सर दर्द, भारीपन, नाक का सूखना, चेहरे पर सुन्नपन, आंखों की पुतली का सूजन।

 

 

डॉ गुप्ता ने यह भी बताया की इंजेक्शन एंफोटरइसिन सभी प्रकार के मयूकरकर माइकोसिस (वैस्कुलर एवं एवैस्कुलर) काम नहीं करती। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने दवा कंपनी डॉ रेड्डी द्वारा कोरोना की 2 deooxy d glucoseऑफ (2dg) के बारे में जानकारी दी, यह जून के बाद ही बाजार में उपलब्ध होगा! इसको डीआरडीओ ने बनाया है तथा आईसीएमआर और गवर्नमेंट की संस्था ने इसका केवल इमरजेंसी इस्तेमाल करने का अप्रूवल दिया है! यह पाउडर की तरह ओरल फॉर्म में पुडिया में उपलब्ध है! डॉ रेड्डी कंपनी के अधिकारी द्वारा यह बताया गया है कि यह केवल अभी एम्स में सप्लाई की गई है।बाजारों में अभी यह उपलब्ध नहीं होगी। इसके बहुत उत्साहवर्धक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और मरीज का ऑक्सीजन लेवल तत्काल बढ़ जाता है।

 

 

जाने-माने होम्योपैथिक डॉक्टर सुभाष यादव ने कोरोना की होम्योपैथिक दवा के बारे में जानकारी दी। arsenic alb, camphor एवं अन्य एंटीवायरस मेडिसिन बहुत उपयोगी है इनका इनका इस्तेमाल करके संक्रमण से बचा जा सकता है यह दवा डॉक्टर सुभाष यादव द्वारा व्यापार मंडल को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए निशुल्क दी गई है।SS traders के शादाब भाई ने यह बताया कि एंफोटरइसिन एक इंजेक्शन की कीमत लगभग ₹6000 है और मरीज को 6 हफ्ते तक इसका इस्तेमाल करना पड़ता है, एक मरीज को अनुमान 100 वायल तक लग जाते हैं।

 

आज की बैठक में गौतम गुप्ता, राजेश जंगवन, गोपाल मित्तल अरशद अली ,संजय अग्रवाल, अमर ज्योति ,रत्ना जयसवाल, श्वेता मित्तल ,अवतार केमिस्ट, वरदान केमिस्ट शकुंतला फार्मेसी ,शरद मेडिकल, रवि अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष लालू मित्तल ने सभी व्यापारियों की ओर से दोनों सम्मानित डॉक्टरों को धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button