देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित नेहरू की पुण्यतिथि आयोजित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड के तत्वावधान में स्थानीय अलोपीबाग स्थित कैम्प कार्यालय प्रांगड़ में संस्था की प्रदेश महामंत्री श्रीमती विमला देवी द्वारा नेहरू जी की पुण्यतिथि पर प्रोटोकॉल के तहत गोष्ठी आयोजित की गई
संगोष्ठी की अध्यक्षता नेहरू ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे तथा मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव डॉ बी के सिंह रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नेहरू जी को माल्यार्पण तिलकारचन एवम धूप दीप से पूजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए फूल चन्द्र दुबे ने भारत के युग द्रष्टा पण्डित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं का उल्लेख किया। डॉ बी के सिंह ने कहा कि नेहरू जी जिस विषम परिस्थिति में देश की बाग डोर सम्हाली थी तो हमारे देश मे सूई का भी निर्माण नही होता था।
गोष्ठी में फूल चन्द्र दुबे , डॉ बी के सिंह , श्रीमती विमला देवी , राजेन्द्र तिवारी दुकानजी , रेखा वर्मा , राधा शुक्ला , देव अंश सिंह ,प्रशांत त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




