एल्गिन रोड में 15 बेरोजगार परिवारों को राशन वितरित किया गया

(2 जून – पांचवा दिन) नॉर्दन फुटबॉल अकादमी अभी तक 116 परिवार को दे चुके है राशन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। (कोविड-19 ) महामारी के दूसरे चरण के चलते नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज ने आज चौथे दिन एल्गिन रोड सिविल लाइन (वोडाफोन ऑफिस – मिश्रा भवन चौराहा) के निकट गरीब एवं बेरोजगार श्रमिक लोगो (जरूरतमंदों) को राशन वितरित किया I अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार आज चौथे दिन अकादमी ने सभी 15 परिवार के श्रमिक लोगो को राशन प्रदान किया I आज अकादमी ने सायकाल 5 बजे से मोहल्ले के 15 परिवारों को जो आर्थिक तंगी एवं बेरोजगारी से गुजर रहे है उन सभी को राशन वितरित किया राशन में (दाल, चावल, आलू, प्याज, चीनी, आटा, नमक, हल्दी इत्यादि) दिया गया I राशन वितरित करने के लिए अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, प्रशिक्षु देवेंद्र कुशवाहा, मनीष कुमार, आज़ाद पांडेय, हर्षित ओझा, मितेश गुप्ता एवं सहयोगी रंजन चक्रवर्ती ने राशन बाटने में सहायता किया I
*नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा अभी तक किये जा चुके राशन वितरण का विवरण*
*21 मई* – सुभाष चंद्र बोस चौराहा सिविल लाइन – 25 परिवार
*24 मई* – पोन्नप्पा रोड (इलाहाबाद हाई कोर्ट के पीछे ) – 42 परिवार
*27 मई* – राजरूपपुर (निकट बैंक ऑफ़ बड़ौदा) – 15 परिवार
*29 मई* – अलोपीबाग (गीता निकेतन) – 4 परिवार
*31 मई* – स्टैनली रोड (चंद्र स्कैनिंग हनुमान मंदिर के निकट) सिविल लाइन – 15 परिवार
*2 जून* – एल्गिन रोड (वोडाफोन ऑफिस के निकट) मिश्रा भवन चौराहा – 15 परिवार। आप सभी से विनम्र निवेदन है की इच्छुक व्यक्ति अपनी स्वेक्षा से राशन (दाल, चावल, मसाला, नमक, चाय पत्ती, गर्म मसाला, आलू, प्याज इत्यादि) योगदान के लिए इंद्रनील घोष से संपर्क कर सकते है I योगदान देने हेतु इच्छुक व्यक्ति एवं जरूरतमंद लोग इंद्रनील घोष (9453231784) अमन सिंह (8299689446) अखिलेश (9696645292) से दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते है अथवा नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के इस बैंक खाते नंबर पर राशि भेज सकते है I


