Latest
रामकृष्ण सेवा मिशन द्वारा कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जरूरतमंदों को कीडगंज झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्तियों में राशन वितरित किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रामकृष्ण सेवा मिशन के द्वारा कोरोनावायरस की दूसरी लहर में जरूरतमंदों को कीडगंज झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्तियों में 250 परिवारों को लगभग ,(1345 लाभार्थी) को खाद्य सामग्री के पैकेट जिसमें, 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो अरहर की दाल, 1 किलो नमक, 1 किलो तेल और 1 किलो सोयाबीन वितरित किया गया ।वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवजीत देवेश बनर्जी, राकेश श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, स्वामी करुणानंद ब्रह्मचारी, हर्षित बजरंगी ब्रह्मचारी रामकृपाल, प्रयाग सराफा मंडल के संगठन मंत्री विशाल वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष लालू मित्तल ने रामकृष्ण मिशन द्वारा किए गए इस अति उत्तम सेवा कार्य के लिए साधुवाद दिया और ह्रदय से आभार प्रकट किया।


