Latest

जेएसपीएस को हराकर एचआरएस ने जीता खिताब

अमन मैन ऑफ द मैच, आजाद बेस्ट बैट्समैन, अभिषेक बेस्ट बॉलर, नौशाद मैन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हाईकोर्ट रॉयल स्ट्राइकर्स (एचआरएस) ने जस्टिस एसपी श्रीवास्तव स्पोर्ट्स क्लब (जेएसपीएस) को पांच विकेट से हराकर शाहिद खान एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में जेएसपीएएस ने 20 ओवर में 115 रन (प्रदीप राय 38, संदीप राय 26, शलभ मेहरोत्रा 21, अमन व सैफ अहमद दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एचआरएस ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन (आजाद खान 32 नाबाद, कौशल सोनकर 22, अमन 21 नाबाद, अभिषेक श्रीवास्तव व अहमद फैजान दो-दो विकेट) बना लिये।
समापन समारोह के अतिथियों वरिष्ठ अधिवक्ता फरमान अहमद नकवी, केके राय, फहीम सिद्दीकी, देवदत्त मिश्र, वकार अहमद ने पुरस्कार वितरित किये। अमन को मैन ऑफ द मैच, आजाद खान को बेस्ट बैट्समैन, अभिषेक श्रीवास्तव को बेस्ट बॉलर, साबिर अमीन को बेस्ट फील्डर एवं नौशाद अहमद को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। शाहिद खान के पिता शमीमउद्दीन ने अतिथियों का स्वागत एवं आयोजन सचिव सैफ अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मैच में मो. नबी व मुकेश भारतीय ने अम्पायरिंग एवं खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के आडिटर रवि तिवारी, राजवेंद्र सिंह, सुमित श्रीवास्तव, अफजाल अहमद, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button