निकहत सय्यदाह की याद में ऑनलाईन मजलिस ए ग़म आज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। देश विदेश में ख्याती प्राप्त शायर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निज़ामत के उगते हुए सूरज नजीब इलाहाबादी की बहन स्व निकहत फात्मा के इसाले सवाब को सोमवार 7 जून को रात्री 8 बजे से ऑनलाईन मजलिस ए ग़म का आयोजन किया गया है।मजलिस इलाहाबाद अज़ादारी यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की जायगी।मजलिस को हुज्जतुल इसलाम मौलाना सै०कल्बे अब्बास रिज़वी खिताब करेंगे। मौलाना यूनुस हैदर साहब क़िबला माहुली तेलावते कलाम ए पाक से मजलिस का आग़ाज़ करेंगे।अन्जुमन खुद्दामे मोजिज़नुमा के मीडिया इन्चार्ज सै०मो०अस्करी के अनुसार ऑनलाईन मजलिस मे मशहूर मर्सियाख्वान हैदर ज़ैदी व हमनवा के द्वारा सोज़ख्वानी के फरायज़ अन्जाम दिए जाएँगे।शायर नायाब बलयावी,शायर अली शब्बर नौगान्वी,शायर ज़फर नसीराबादी व शायर अमन इलाहाबादी द्वारा पेशख्वानी के माध्यम से करबला के बहत्तर शहीदों के हवाले से ताज़ियती अशआर पेश किए जाएँगे।नौहाख्वान सफीरे अज़ा जनाब नवाब साहब दर्द अंगेज़ नौहा पढ़ेंगे।मजलिस आयोजक अदीब रज़ा,नजीब रज़ा,हबीब रज़ा,ज़रखेज़ नजीब,नौखेज़ नजीब,सनी मोनी,हनी आदि ने मजलिस मे ऑनलाइन शिरकत व मरहूमा निकहत फात्मा के लिए दुआ ए मग़फिरत व सूराह ए फातिहा पढ़ने की अपील की है।




