Latest

किन्नर अखाड़ा का मकर संक्रांति स्नान आज

संगम के बजाये पाण्टून पुल पांच के पास होगा स्नान।

माघ मेला शिविर में पतंग महोत्सव का आयोजन।

प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा का मकर संक्राति के पावन पर्व पर 14 जनवरी को दोपहर दो बजे ओल्ड जीटी स्थित गंगा तट पर होगा। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज
की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने बताया कि गंगा स्नान के लिये अखाडा के सभी संत – महात्मा शिविर से दो बजे बजे प्रस्थान करेंगे और पाण्टून पुल पांच के पास स्नान करेगे। महामण्डलेश्वरस्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि मेला क्षेत्र में देश के कोने – कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओ को परेशानी न हो इसलिये संगम के बजाये पाण्टून पुल पांच के पास स्नान होगा।उन्होंने कहा कि
माघ मेला शिविर में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। पतंग महोत्सव का उद्घाटन किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी गुरुवार को प्रात: 11 बजे करेगी।

Related Articles

Back to top button