यमुनापार जिला उपाध्यक्ष के पिता के तेरहवीं मे सम्मलित भाजपाइयों नी दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई सहित भारी संख्या में पहुचे कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल के स्वर्गीय पिता राम सिंह के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में रूम गाँव मे क्षेत्रीय जनो के साथ-साथ भाजपा जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर श्रष्दाजलिं अर्पित करते हुए नमन् कर तेरहवीं भोज मे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम मे श्रष्दाजलिं अर्पित करने वालो मे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बड़े भाई श्रीपति सिंह,विभूति नारायण सिंह,जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती,शिवदत्त पटेल,दिलीप कुमार चतुर्वेदी त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, पुष्पराज सिंह पटेल,कमलेश त्रिपाठी विक्रमादित्य मौर्य,मनोज गुप्ता,प्रवीण सिंह पटेल,मनोज पासी,प्रदीप कुमार मिश्र,मिथिलेश कुमार पाण्डेय,धीरेन्द्र मिश्रसुभाष सिंह पटेल,अमरेश तिवारी,राकेश कुमार विश्वकर्मा,प्रीतम पान्डेय दुर्गा पांडेय आदि के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रष्दाजलिं अर्पित किया।



