9 जून राशिफल: आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा

कल दिनांक 9 जून 2021 दिन बुधवार, जेष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी दिन बुधवार नक्षत्र कृतिका दिन में 8:54 तक सुकर्म आयोग दिन में 7:22 तक सिद्धि महायोग वृष राशि की चंद्रमा संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु , आज का विशेष पर्व वट सावित्री व्रत श्रद्धा दो अमावस्या सर्वार्थ सिद्धि योग , आज का दिशाशूल उत्तर की ओर।
*मेष राशि*
आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा तथा शासन सत्ता से विशेष लाभ प्राप्त होगा आज बहते हुए जल में स्नान पूर्ण कारी होगा।
*वृष राशि*
पेट का कष्ट तथा सिर में चोट लगने का भय बना हुआ है अतः वाहन को सामान्य गति से ले जाए।
*मिथुन राशि*
आज मित्रों को विशेष सहयोग की अपेक्षा होगी तथा आपको दिया गया सहयोग प्रशंसनीय होगा।
*कर्क राशि*
पारिवारिक विवाद की संभावना है अतः संयम से काम ले प्रिय भाषा का प्रयोग करें और धैर्य रखें।
*सिंह राशि*
आज आपको विशेष लाभ का योग है रिश्तेदारों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
*कन्या राशि*
शिक्षा के क्षेत्र में और उच्च उत्पन्न होगी वन भ्रमण सील होगा निरर्थक भागदौड़ करना पड़ सकता है सचेत रहें।
*तुला राशि*
आज के दिन गौ सेवा मंदिर सेवा तथा बड़ों से आशीर्वाद विशेष लाभदायक होगा मान सम्मान के साथ धार्मिक पक्ष मजबूत होगा।
*वृश्चिक राशि*
किसी अभीष्ट वस्तु की खरीददारी आपके द्वारा हो सकती है और चिकित्सा परिव्यय बंद हो जाएगा नई नई योजनाएं बन सकती हैं।
*धनु राशि*
शनि का प्रभाव आपके लिए नुकसान दे हो सकता है अतः पीपल के वृक्ष को जल दान एवं सायंकाल दीपदान अवश्य करें।
*मकर राशि*
आपकी राशि का स्वामी शनि आज आपको विशेष लाभ दे सकता है फिर भी जोखिम भरे कार्य को न करें तथा सट्टा लाटरी से बचें।
*कुंभ राशि*
रिश्तेदारों से विशेष तनाव प्राप्त हो सकता है तथा आपके द्वारा की गई मदद सहायक सिद्ध होगी धार्मिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
*मीन राशि*
क्रोध जिद की अधिकता से धन हानि का योग है अतः विष्णु भगवान का ध्यान एवं पूजन अर्चन वंदन करें कल्याण होगा।
( आचार्य देवराज शुक्ला )
मो० 8009622328



