FEATURED
माघ मेले के निर्विघ्न आयोजन हेतु मां गंगा से मांगा आशीर्वाद, हुआ भूमिपूजन
प्रयागराज । माघ मेला 2019 – 20 के साकुशल संपन्न होने की कामना को लेकर डंडी बाड़ा प्रबंध समिति के सदस्यों और डंडी साधु संतों ने माघ मेला क्षेत्र स्थित दन्दी बाड़ा नगर में भूमि पूजन कर माँ गंगा से आशीष मांगा ।

इस दौरान श्री ब्रह्म आश्रम महाराज शंकराचार्य महेश आश्रम , श्री शंकर आश्रम सहित कई गणमान्य डंडी संत मौजूद रहे वही भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी हिस्सा लेकर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया ।



