Latest

सब्जी मंडी पर व्यापारियों का नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गऊघाट सब्जी मंडी पर लगने वाले फुटकर सब्जी विक्रेता व किसान को आज नगर निगम व मुट्ठीगंज पुलिस द्वारा हटाए जाने पर सब्जी विक्रेता दुकानदार और व्यापारियों ने विरोध किया ।जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर उन्होंने नगर निगम से पिछले 20 वर्षों से यहां पर सब्जी की दुकान फुटकर लगती है आई है ।अब हम यहां से हटा कर कहां ले जाएं । बड़ी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। थाना मुट्ठीगंज और चौकी प्रभारी गऊघाट के प्रयासों के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। फुटकर व्यापारियों को आश्वासन दिया गया है कुछ ही दिन में उनकी दुकान लगाने की जगह चिन्हित की जाएगी नगर निगम के अधिकारी बताते हैं ।इनके दुकान लगने से यहां अक्सर जाम लग जाया करता है । जिसकी वजह से आवागमन में दिक्कतें हो रही है इस दिक्कत को देखते हुए पुरानी सब्जी मंडी पर इनको दुकान लगाने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button