देश

इविवि: प्रो. शेखर अधिकारी यूजीसी के सदस्य मनोनीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग के प्रो. शेखर अधिकारी को महाराष्ट्र के केवी पेंढारकर कॉलेज ऑफ आटर्स साइंस एंड कामर्स की गवर्निंग बॉडी में पांच वर्ष के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नामित सदस्य मनोनीत किया गया है। हाल में वह गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में चार वर्ष के लिए विजिटिंग प्रोफेसर के रुप में भी मनोनीत किए गए थे। प्रो. अधिकारी को भारत सरकार द्वारा देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रक्षा अध्ययन विषय को एक विषय के रूप में स्थापित करने का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है। इसके तहत आने वाले दिनों में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रक्षा अध्ययन विभाग की स्थापना की जाएगी। वह संयुक्त राज्य अमेरिका आसूचना एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय विजिटर प्रोग्राम के फेलो भी रह चुके हैं। वर्तमान में नेशनल कांग्रेस फॉर डिफेंस स्टडीज के अध्यक्ष भी हैं। इनकी लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशको द्वारा प्रकाशित हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button