Latest
भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश पर बोट क्लब पर वृहद वृक्षारोपण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश पर आज यमुना बैंक रोड बोट क्लब पर वृहद वृक्षारोपण किया गया इस दौरान अंकुश शर्मा मोनू ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी के विचार और लोगों की सेवा के लिए इच्छाशक्ति हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, राष्ट्र की एकता के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को नहीं भुलाया “डॉ. मुखर्जी ने देश की अस्मिता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने भारत का पुनः विभाजन होने से बचाया. उनका त्याग, समर्पण और उनके आदर्श युग-युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रियम वैध , शांतनु शर्मा अवधेश शर्मा ,देव भारद्वाज, शुभ पांडेय, शुभम शुक्ला, शिवम मिश्रा, अनुज पांडेय ,पीकू मिश्रा, आदित्य शर्मा , आदि लोग उपस्थित रहे ।


