मेजा पुलिस ने शराब मामले में वांछित आरोपी पर कसा शिकंजा भेजा जेल
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोहड़ार चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को मिली बड़ी सफलता,कच्ची देशी अवैध जहरीली शराब बनाने वाले वांछित आरोपी चंद्रिका प्रसाद पुत्र रघुवीर निवासी बलुहा थाना मेजा को मुखबिरी की सटीक सूचना पर भटौटी कोनिया तिराहा से किया गया गिरफ्तार,बतादें की आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,कोहड़ार चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र इलाके में अवैध कारोबार कतई किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है,उक्त प्रभारी ने बताया कि वांछित अपराधियों की लगातार पुलिस को तलाश जारी हैl



