मुख्य सचिव ने कुम्भ के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

इलाहाबाद। मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन श्री राजीव कुमार, प्रमुख सचिव गृह, उ0प्र0 शासन, नगर विकास विभाग, उ0प्र0 एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 शासन ने कुम्भ आयोजन के लिए चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव का काफिला पूरे शहर में घूम कर चल रहे निर्माण कार्यों का करता रहा निरीक्षण
मुख्य सचिव ने कुम्भ के निर्माण कार्यों पर जताया संतोष
मुख्य सचिव का काफिला जनपद इलाहाबाद में आगामी कुम्भ को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न विभागों के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण में सर्वप्रथम हाईकोर्ट पानी की टंकी पहुंचा। जहां पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्यों को देखा तथा उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को निर्धारित समयसीमा तथा गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये।

मुख्य सचिव का काफिला नवाब यूसूफ रोड होते हुए फायर ब्रिगेड चैराहा पर पहुंचा, वहां पर उन्होंने चैराहें के चैड़ीकरण के कार्यों की प्रगति को देखा एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में दिया। वहां से मुख्य सचिव सीएवी इण्टर कालेज के बगल में नाला निर्माण के कार्यों को देखा तथा नाले के चैड़ीकरण के डीपीआर की जानकारी ली।
मुख्य सचिव का काफिला सिविल लाइन्स होते हुए सुभाष चैराहा से कम्पनी बाग होते हुए आगे बढ़ा। उन्होंने सडकों के चैड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा बालसन होते हुए सोहबतिया बाग डाट पुल के पास चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा बिजली विभाग के यूटीलिटी शिफ्टिंग के कार्यों को देखा।
मुख्य सचिव ने कराये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यों को निर्धारित अवधि में ही पूरा करने के निर्देश प्रमुख अधिकारियों को दिए। वहां से मुख्य सचिव का काफिला बालसन चैराहा होते हुए बक्शी बांध पर पहुंचा। वहां पर उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति देखी।
उन्होंने रेटेनिंग वाल के निर्माण, सड़क के चैड़ीकरण एवं सुन्दरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बक्शी बांध की मजबूती बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीकों से बांध की मिट्टी को सुरक्षित किए जाने को कहा।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के द्वारा उस क्षेत्र में हरियाली की व्यापक व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौन्दर्य का खास ध्यान रखा जाये। बक्शी बांध से नागवासुकी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर लग रहे बोल्डरों को मजबूत बनाये रखने के लिए उन पर घास और पौधे लगाने का निर्देश दिया, जिससे मिट्टी के क्षरण रोका जा सके।
मुख्य सचिव ने इस क्षेत्र में खाली जमीन पर पौधारोपण तथा वृक्षों को लगाये जाने की सलाह देते हुए जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रखण्ड के अधिकारियों से मिल कर इस क्षेत्र को हरा-भरा एंव सुन्दर बनाया जाये।
मुख्य सचिव प्रयाग स्टेशन का निरीक्षण करते हुए लाला लाजपतराय रोड़ पहुंचे, वहां से मुख्य सचिव ने स्टैनली रोड पर चल रहे सड़कों के चैड़ीकरण के कार्यों को देखा। वहां से मुख्य सचिव कलेक्टेªट स्थित एनआईसी में कैबिनेट सचिव भारत सरकार के साथ ग्राम स्वराज अभियान की वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा वीडियो कांफे्रेंसिंग के उपरान्त मुख्य सचिव सरकिट हाउस के लिए प्रस्थान किए। मण्डलायुक्त डाॅ आशीष कुमार गोयल ने मा0 मुख्य सचिव को कुम्भ के लिए कराये जा रहे निर्माण कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी देते रहे।
मुख्य सचिव ने कुम्भ के लिए कराये जा रहे कार्यों के निरीक्षण में निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य के लिए तय की गयी समयसीमा में ही कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाये तथा एक-जुट होकर कुम्भ के दिव्य एवं भव्य आयोजन को सफल बनाने में भागीदार बने।




