Latest

जबरन पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

पुलिसिया दमन से सपा का संघर्ष नहीं रुकने वाला – योगेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।
समाजवादीपार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा जबरन लाठीचार्ज किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा है कि इससे सपा का संघर्ष रुकने वाला नहीं है बल्कि और तेज होगा l पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि मतगणना के बाद जिस तरह से लाठी चार्ज किया गया है वह अंगेजी शासन की याद दिलाता है l उन्होने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हाथ पैर टूटे और दर्जन से अधिक को गम्भीर चोट आई है l जिनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है l
गम्भीर रूप से घायलों में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, प्रदेश सचिव रजनीश भारती, अजय भारती, अरुण यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, बबलू रावत, विनोद यादव,अमित यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता है जिनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है l

Related Articles

Back to top button