योगिराज श्री देवरहा बाबाजी महाराज की 31वीं पुण्य तिथि प्रपन्नाचार्य की देखरेख में मनाई गई

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीसद्गुरुदेव भगवान योगिराज श्री देवरहाबाबा बाबाजी महाराज की 31 वीं पुण्य तिथि उनकी मूर्ति का अभिषेक कर नए वस्त्र पहनाकर पूजा अर्चना कर आरती किया गया । उसके पश्चात श्री देवराहा बाबा महाराज के बारे में ज्योतिषाचार्य श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने उनके जीवन के बारे में व्याख्यान किया। कहा संसार में रहते हुए सब कार्य करें, परन्तु यह बराबर ध्यान रखें कि भगवान की ओर से मन न हटे। जो मनुष्य संसार में रहकर साधन करते हैं यथार्थ में वे ही वीर पुरुष हैं।कल मंगलवार को विशाल भंडारा होगा। जिसमें आप सब प्रसाद पाने हेतु आमंत्रित हैं। ज्योतिषाचार्य से प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा योगीराज श्री देवराहा बाबा के मार्गदर्शन पर चलते हुए हर वर्ष की भांति यह कार्यक्रम निरंतर चलता आ रहा है कल इसी क्रम में योगीराज श्री देवराहा बाबा के पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल भंडारा का आयोजन होगा जिसमें सभी संत महात्मा आचार्य और उनके अनुयाई हिस्सा लेंगे।



