Latest

भाजपाइयों ने लगवाए वैक्सीनेशन कैंप: कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व मे ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज के क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन का कैंप लगाया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं और लोगों को प्रोत्साहित करें । इस बाबत भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कैंप के माध्यम से डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी की टीम ने 402 लोगों को टीकाकरण कराया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल गिरजेश मिश्रा मनीष केसरवानी अजय मिश्रा अक्की रावत मुकेश लारा दिलीप केसरवानी नरेंद्र जायसवाल हिमालय सोनकर बब्बन प्रजापति एवं कीटगंज मंडल के सभी पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button