Latest

नियम विरुद्ध मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स को हाउस टैक्स की भांति स्थगित करने की मांग

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर निगम प्रयागराज परिसर पार्षद कक्ष में बैठक हुई ।

 

सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर निगम में हुई बैठक।

 

जिसमें नियम विरुद्ध मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स को हाउस टैक्स की भांति स्थगित करने। सभी घरों में बिना टुल्लू पम्प चलाए पीने लायक शुद्ध पानी देने ‌, हाउस टैक्स तथा वाटर टैक्स में बकाये पर ब्याज माफ करने हेतु ओ टी एस योजना लागू कराने ,शहर विभिन्न मुहल्लों में सामान ‌के अभाव में बुझी स्ट्रीट लाइट को शीघ्र जलाने , मुहल्लों की क्षतिग्रस्त सड़कों व गलियों ‌की मरम्मत कराने ,फैले डेंगू वायरस के प़कोप से नागरिकों को बचाने हेतु फागिंग वह कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने आदि विषयों पर चर्चा हुई । और नगर निगम प्रशासन से शीघ्र जनहित में नगर निगम सदन की बैठक बुलाने की मांग की है । बैठक में आरोप लगाया गया कि नगर निगम और जलकल विभाग नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने में असफल है । शहर के मुहल्लों की आंतरिक सड़कें वह गलियां ‌क्षतिग़स्त‌ है । महीनों से सामान के अभाव में स्ट्रीट लाइटें बुझी है ,शहर में डेंगू बुखार का प़कोप फैल चुका है। फागिंग व दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है ‌। पेयजल संकट व प्रदूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या कहीं न कहीं बनी रहती है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तथा कूड़ा प़ासेस का कार्य प़ाइबेट कम्पनियों‌ द्वारा ठीक ढंग से नहीं कराया जा रहा है । नगरनिगम प्रयागराज द्वारा गृहकर में पुनर्मूल्यांकन के लिए भेजे गए प्राइवेट कम्पनी के सर्वेयर द्वारा हाउस टैक्स में बढ़ने का डर दिखाकर पैसा मांगा जा रहा है । गृहपुनर्मूल्यांकन सम्बंधित पत्रावलियों का निस्तारण में बहुत बहुत देरी की जा रही है और वसूली की जा रही है । इस तरह नगरनिगम और जलकल विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है , उत्तर प्रदेश सरकार से ‌मांग किया है उपरोक्त सभी तथ्यों को संज्ञान में लेकर आवश्यक कदम उठाने और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है । बैठक में मुख्य रूप पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद कमलेश ‌सिंह‌ अशोक सिंह अजय यादव ‌आनंद घिल्डियाल , सुशील कुमार रंजन कुमार चंद्र प्रकाश गंगा अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button