कैडर के सहारे सर्वसमाज को जोड़ने की कोशिश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बारा विधान सभा के देवरा सेक्टर में बूथ गठन कर वर्तमान राजनीतिक परिदृस्य पर चर्चा करते हुये बहन मायावतीजी के निर्देषों को बताकर बहन जी द्वारा किये गये कार्यो को बताये जाने व सपा,भाजपा, काँग्रेस व अन्य इनके सहयोगी दलों व संघटनों के साजिश का खुलासा करते ही बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्राभारी राजेश पासी और मण्डल सेक्टर प्राभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी के द्वारा जारी दिशा निर्देशो को गली-गली, गांव -गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी, मण्डल सेक्टर प्रभारी और सेक्टर प्रभारियों की अध्यक्षता में सर्वजन को जोड़कर बूथ को मजबूत किया जा रहा है। बहन जी का मानना है कि बहुजन समाज पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ की मजबूती में समर्पित भाव से यदि कार्य करता है तो 2022 में बहन जी के नेतृत्व में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। नेता द्वय ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी का पच्चीस वर्षों के बाद 2022 को अपना लक्ष्य रखते हुए पहली बार जमीनी स्तर पर कैडर वेस अभियान चलाया जा रहा है।बहुजन समाज पार्टी के शुभ चिंतक डा. आरपी गौतम बतौर विशिष्ट अतिथि बताया कि बहुजनों के अंदर जो मान सम्मान, स्वाभिमान जागा है ये सब बहन जी की बदौलत ही हो सका है। आज की तारीख में बहुजन समाज बहुजन महापुरुषों का ऋणी है यह ऋण आगामी विधासभा चुनाव 2022 में बसपा को वोट देकर बहनजी को प्रदेश का पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाकर ही उऋण हो सकता है। बूथ की समीक्षा बैठक में विधान सभा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जोन अध्यक्ष हेमंत कुमार दीपांकर, बूथ अध्यक्ष सत्यदेव गौतम, शशि सिद्धार्थ, रमाकांत तिवारी,राजेश विश्वकर्मा, अनिल पटेल, सूर्यभान चौधरी, तुलसी राम ,असर्फी लाल चौधरी, जनार्दन गौतम, बृज भूषण पाण्डेय, अजीत कुमार सोनकर आदि के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थिति रहीं।


