Latest

जनता और कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यान से सुनें अधिकारी: नन्दी

बाजारों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश, ताकि अपराधियों में बना रहे पुलिस का डर
कानून व्यवस्था, राजस्व, कोविड -19 के नियंत्रण, विद्युत विभाग एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर मंत्री नन्दी ने की समीक्षा बैठक

वरासत, सीमांकन और दाखिल खारिज के मामलों का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक विज्ञान अल्पसंख्यक कल्याण राजनीतिक पेंशन मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने आज प्रयागराज निरीक्षण भवन में कानून व्यवस्था, राजस्व, कोविड -19 के नियंत्रण एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यान से सुना जाए, समस्याओं के निस्तारण में तनिक भी हिला हवाली कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री नंदी ने कोरोना वायरस के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 1066 बेड SRN में अवेलेबल हैं। वही 100 बेड पीआईसीयू कंप्लीट है। जहां सारी दवाएं उपलब्ध है। ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। 20000 लीटर के दो टैंकर SRN में मौजूद हैं। वैक्सीनेशन के बारे में बताया गया कि 15 से 16 हजार लोगों को ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन टीकाकरण कराया जा रहा है। बताया गया कि प्रयागराज में इस समय कुल 17 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है। मंत्री नन्दी ने शहर में कई जगह सड़कें, टाइल्स टूटने की शिकायत पर अधिकारियों से जानकारी मांगी। जिस पर बताया गया कि आठ रोड बन गई है l पांच रोड बनाने काम चल रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के पर्यावरण अधिकारी डॉ उत्तम वर्मा से जानकारी ली गई, उन्होंने बताया कि 65 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम चल रहा है जल्द ही 20 और वार्डों में काम शुरू हो जाएगा।
मंत्री नन्दी ने कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मंत्री नंदी ने कहा कि ट्रैफिक रूल तोड़ने पर लोगों का चालान किया जाए, लेकिन किसी के साथ मिसबिहेव न करें। गंभीर मामलों का उच्च अधिकारी स्वयं परीक्षण करें। साथ ही शहर के प्रत्येक बाजारों में फुट पेट्रोलिंग चौकी इंचार्ज स्तर पर जरूर कराई जाए। ताकि पुलिस का डर अपराधियों में बना रहे। वहीं लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मंत्री नंदी ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई धीमी न हो यह अधिकारी सुनिश्चित करें। अपराधिक मामलों में न्यायालय में पैरवी और बेहतर तरीके से की जाए। ताकि अपराधी छूटने न पाए मंत्री नंदी ने कहा कि एफ आई आर दर्ज करने में लापरवाही ना हो। लोगों को एफ आई आर के लिए चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। मंत्री नंदी ने कहा कि थाने का औचक निरीक्षण होता रहे जिससे कर्मचारियों में भय बना रहे। वरासत अंकित कराने के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं,ऐसा ना हो। कहा कि अब हर महीने शहर में होने वाले विकास कार्यों एवं जनता की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जायेगी। कहा कि जुलाई में अभियान चलाकर वरासत के मामलों का निस्तारण कराया जाए। 35 दिन में दाखिल खारिज हो यह सुनिश्चित किया जाए। सीमांकन के मामलों का भी त्वरित निस्तारण हो। स्मार्ट सिटी का कितना पैसा लगा, कितना खर्च हुआ, कितने काम हुए इसका विवरण बनाया जाए। मीटिंग में जिलाधिकारी संजय खत्री जी, सीडीओ शिपू गिरी जी, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button