Latest

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ मामा भांजा का तालाब उपकेंद्र का किया घेराव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अघोषित बेतहाशा बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को मामा भांजा का तालाब विस्तृत उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी व प्रदर्शन कर रोस्टर के हिसाब से बिजली कटौती की मांग की गई। उमस भरी गर्मी में लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने मामा-भांजा तालाब बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान मांग की कि चार घंटे से अधिक कटौती न की जाए। खासकर करछना इलाके में हो रही बिजली कटौती पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

Related Articles

Back to top button