सपा एम एल सी के पिता की अंत्येष्टि में शामिल हुए हजारों लोग

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फोन कर शोक सम्वेदना व्यक्त किया
पैतृक गांव बैरमपुर में की गई अंत्येष्टि
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी के नेता स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव के पिता की अंत्येष्टि में आज कई राजनैतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक जगत से जुड़े लोगों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए l इनके पिता श्री श्रीकृष्ण यादव का निधन रविवार की रात को पी जी आई लखनऊ में हो गया था l वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित रहे l पारिवारिक परम्पराओं के अनुसार घर से थोड़ी दूर स्थित बाग के पास ही चिता तैयार की गई थी । मुखाग्नि डॉ यादव के बड़े भाई शिव यादव ने दी । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मा नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजेन्द्र चौधरी सहित सपा के कई बड़े नेताओं, पदाधिकारियों ने गहरा दुख जताया है । अंत्येष्टि में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, श्रीमती विज्मा यादव, रामानन्द भारती, दया शंकर यादव, पंधारी यादव, रवि मिश्रा, इन्दू मिश्रा, कृष्ण मुर्ति सिंह, अंसार अहमद, ऋचा सिंह, कमला यादव, सुषमा भारती, संदीप यादव, दूध नाथ पटेल,आर एन यादव, दान बहादुर मधुर,रमा कांत पटेल, महावीर यादव, कुल दीप यादव, नाटे चौधरी, सन्तोष यादव, कुशल पटेल, राकेश पटेल” भोला “, ओम् प्रकाश, वजीर खान, नवीन यादव, अनिल यादव, राम सुमेर पाल, गणेश यादव, रंग बहादुर यादव, संजय यादव, ननकऊ यादव,चन्द्र बलि पटेल, श्रीकांत यादव, प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश यादव एडवोकेट, राम लखन यादव, विवेक यादव, ज्वाला सिंह, आदि रहे ।


