Latest

प्रयागराज में शनिवार से सोमवार तक 33 घंटे का अघोषित कर्फ्यू शुरू

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित साप्ताहिक बंदी के चलते आज प्रयागराज के शनिवार रात 8:00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7:00 बजे तक की 33 घंटे का अघोषित कर्फ्यू शुरू हो गया है ।

पुलिस द्वारा चौराहों पर चेकिंग और मास्क लगाने की अपील।

जिसके चलते प्रयागराज के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा चौराहों पर बैरिकेटिंग कर लोगो को मास्क लगाने एवम न मानने चालान काटने का काम कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बसों में सफर करने के लिए पचास प्रतिशत यात्रियों का अनुमोदन किया गया है । पर हकीकत में ये आदेश हवा हवाई है।बस अड्डों में यात्रियों की भारी संख्या में लोग देखे जा रहे हैं।
संकरे मार्गो पर अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों का भी चालान किया जा रहा है। ताकि लोगों को आने जाने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा फायदा मिल सके । आज शहर के पुराने हिस्से चौक घंटाघर ठठेरी बाजार अतरसुइया बहादुरगंज जैसे क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर जिला अधिकारी नगर द्वारा पैदल कष्ट की गई और लोगों को सचेत किया गया तथा अतिक्रमण किए गए दुकानदारों के चालान कर छोड़ दिया गया। इसी बीच नेशनल डिफेंस एकेडमी की भर्ती परीक्षा भी कल होली है। जिसमें सिर्फ प्रयागराज शहर में 43000 से ज्यादा आवेदन परीक्षा देने पहुंचेंगे। जिसको लेकर प्रशासन पर काफी दबाव है । और प्रशासन ने इस बाबत कई विशेष तैयारियां भी की है। इस विषय में जिला अधिकारी नगर अशोक कनौजिया ने खासतौर से बताया कि टेंपो विक्रम एवं अन्य आवागमन के साधनों को चलाया जाएगा और सभी आवश्यक दुकानों एवं संसाधनों को छूट दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button