Latest

संगम किनारे बालू में उकेरा बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति

मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के छात्र अजय कुमार गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ मनाया जयंती।

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के छात्र अजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार एवं जोनू कुमार, आशीष निषाद बादल अंकित यादव और भीम कुमार द्वारा बनाया गया अंबेडकर जयंती पर सैंड आर्ट। डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जिन्हें लोग बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जानते हैं, उनकी जयंती देश भर में मनाई जाती है। उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बाबासाहेब संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री के रूप बने। भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। उनके योगदान को देखते हुए हर साल उनके जन्मदिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button