पूरे भव्यता के साथ मनाया गया जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा समिति कीडगंज ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा महोत्सव मनाया,सुबह मंत्रोच्चार के साथ भगवान की सांकेतिक रथ यात्रा निकाली गयी, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र,देवी सुभद्रा को गर्भगृह से बाहर लाकर चारो दिशाओं की परिक्रमा कराई गई ,मंदिर में ही भगवान को रथ पर विराजमान करा कर पूजा अर्चना आरम्भ की गई, न्यायाधीश श्री शेखर यादव जी ने भगवान की मंगल आरती की तथा सर्व मंगल की कामना की, IG श्री के पी सिंह जी ने भगवान की पूजा अर्चना एवं आरती उतारी ,सांसद श्रीमती रीता जोशी ने भगवान को पूजा करते हुए जगत को कोविड महामारी से निजात पाने की प्रार्थना की।पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी जी ने मंदिर पहुंच कर भगवान जगन्नाथ की पूजा आरती की,विधायक शहर उत्तरी श्री हर्ष वाजपेयी भी भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी तथा समिति का आभार व्यक्त किया। समिति के संरक्षक पदुम जसवाल जी, सचिव डॉ महेंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया,साथ मे अनन्त सिब्बू,सूरज,रवि ,दीपक,जितेंद्र,राहुल,पप्पू आदि सम्मिलित थे।



