एमएनएनआईटी: एमबीए में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । एमएनएनआईटी में नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमबीए में शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। संस्थान के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के एमबीए पाठ्यक्रम में द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई से शुरू हो गया है।
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज विभाग की डॉ. विभूती त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई तक लिया जाएगा। इंटरव्यू एक अगस्त और रिजल्ट 9 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है जबकि एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये जमा करने होंगे।एमएनएनआईटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दाखिला कॉमन एप्टीट्यूट टेस्ट (कैट) 2020 के प्राप्त अंकों की वरियता के आधार पर दिया जाएगा लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) की कोई भूमिका नहीं होगी।



