Latest

थाने में नहीं है आगंतुक रजिस्टर

थाने पर आते हैं बार-बार आगंतुक मिलता नहीं कोई दरोगा

फाइल में रिपोर्ट लगाने के लिए बराबर लगा रहे हैं चक्कर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के कई थानों में लोग लोग बार-बार चक्कर लगाते रहते है । अपने फाइलों की रिपोर्ट के लिए ना ही कोई दरोगा मिलता है । और मुंशी से मुलाकात करने पर वह दरोगा जी का बहाना लेकर दूसरे दिन के लिए टाल देता है । ऐसे मे आने वाली आगंतुक रजिस्टर में अगर अपना नाम दर्ज कराएं तो वरिष्ठ अधिकारियों को थाने के कार्य शैली का पता लग जाएगा। व्यक्ति कितनी बार चक्कर लगाता है । एक ही रिपोर्ट के लिए उसे बार-बार थाने में बुलाकर दूसरे दिन के लिए टाल दिया जाता है। ऐसे में पब्लिक का कार्य कैसे हो इसके लिए आए दिन पब्लिक परेशान रहती है। सूत्रों की माने असलहा और विरासत व रिनुअल जैसे कार्य के लिए लोगो को बार-बार थाने में चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में यदि आगंतुक रजिस्टर पर आने वाले व्यक्ति का नाम दर्ज हो तो वरिष्ठ अधिकारियों को परेशान होने वाले आगंतुकों के बारे में जानकारी सही प्राप्त होगी । वही लोग थाने जाने से घबराते हैं जब पब्लिक थाने जाए तो उसको एक वाजिब जवाब मिले । इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अधिकारी नियुक्त कर रखा है जो इस समय बेअसर दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button