अग्रहरी समाज उत्तर प्रदेश के कार्यसमिति की बैठक संपन्न

प्रदेश के 45 जनपदों का संगठन में 28 जनपद के प्रतिनिधि शामिल हुए
(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अग्रहरी समाज उत्तर प्रदेश के कार्यसमिति की बैठक आज प्रयागराज के उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश के45 जनपदों का संगठन में 28 जनपद के प्रतिनिधि शामिल हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि आज की इस बैठक में समाज के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान को समाज की ओर से सम्मानित किया गया जनपद अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी (राजेश मसाला वाले) फतेहपुर जनपद से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार गुप्ता ऊंचाहार रायबरेली से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता को अंग वस्त्र भेंट कर 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया समाज के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि आज मैं अपने परिवार के आराजनैतिक कार्यक्रम में आया हूं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को इलाज और अन्य की कमी नहीं होने नहीं होने पाएगी मैं समय-समय पर समाज को अपनी ओर से हरसंभव मदद करता रहूंगा समाज के प्रदेश रमेश प्रदेश अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि मैं फैजाबाद के फैजाबाद में दिसंबर 2016 में चुनाव से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुआ मेरा कार्यकाल पूरा हो गया कोविड-19 के कारण चुनाव संपन्न नहीं हो पाया था नया चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरी एवं राज कपूर अग्रहरी को चुनाव अधिकारी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है चुनाव अधिकारी ने अपने कमेटी में सहायक चुनाव अधिकारी शारदा प्रसाद अग्रहरी चित्रकूट एवं जगदीश प्रसाद अग्रहरी लखनऊ को नियुक्त किया है चुनाव में मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार अग्रहरी वाराणसी को नियुक्त किया गया आज 28 जनपदों को मतदाता सदस्य बनाने के लिए सदयस्ता रसीद वितरण कर दिया गया सभी जनपदों से मतदाता सदस्य बनाने के लिए आज से 1 माह 18 अगस्त 2021 तक का समय निर्धारित किया गया प्रदेश के सभी जनपदो में सदस्यता पूरी हो जाने पर चुनाव की तिथि एवं स्थान की घोषणा की जाएगी आज 9 जनपदों के लोगों ने अपने अपने जनपद में चुनाव संपन्न कराने के लिए मांग किया है इसमें सभी जनपदों की लाटरी निकाली जाएगी जिस जनपद का नाम आएगा वही चुनाव संपन्न कराया जाएगा बैठक में अखिल भारतीय अग्रहरी समाज के संरक्षक रामजी अग्रहरी पत्रिका कोष के कोषाध्यक्ष शंकर लाल अग्रहरी पत्रिका के संपादक मानिक चंद्र अग्रहरी प्रोफेसर डॉक्टर मानिक चंद्र अग्रहरी सुभाष चंद्र अग्रहरी केंद्रीय उपाध्यक्ष रतन लाल अग्रहरी गोपीगंज सुभाष चंद्र अग्रहरी जौनपुर प्रदेश महामंत्री रमाकांत अग्रहरी कानपुर प्रदेश कोषाध्यक्ष माता प्रसाद अमेठी श्याम बाबू अग्रहरी प्रयागराज राकेश अग्रहरी कौशांबी लक्ष्मीकांत अग्रहरि चंदौली पारसनाथ अग्रहरी उर्फ भोला प्रतापगढ़ उमा प्रकाश अग्रहरि प्रतापगढ़ आर बी वैश्य रायबरेली रमेश अग्रहरी मिर्जापुर शंभू वैश्य वाराणसी फूल चन्द्र अग्रहरि रायबरेली अरुण अग्रहरि चित्रकूट बबलू अग्रहरि फतेहपुर संजीव अग्रहरि कानपुर रवि अग्रहरि सुल्तानपुर अरविंद अग्रहरि आनन्द अग्रहरि अयोध्या आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम जी अग्रहरी ने आए हुए दूर दराज से सभी जनपदों के स्वजातीय बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।



