कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक कोतवाली इंचार्ज की अध्यक्षता में आहूत की गई

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कोतवाली परिषद में पीस कमेटी की बैठक कोतवाली इंचार्ज नरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत की गईl जिसमें व्यापार मंडल पीस कमेटी जामा मस्जिद और अपराध निरोधक समिति के लोग शामिल हुए मीटिंग का मकसद ईद उल जुहा बकरीद को सकुशल संपन्न कराना हैl प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सोहेल अहमद ने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन का हर तरह का सहयोग करेगा स्पेक्टर कोतवाली नरेंद्र प्रसाद ने कहा पुलिस प्रशासन हर तरह का सहयोग करेगी लेकिन अशांति फैलाने वालों को छोड़ा भी नहीं जाएगा हम सफाई पानी विद्युत आदि की व्यवस्था कराएंगेl बहादुरगंज चौकी इंचार्ज उपेंद्र प्रताप सिंह , घंटाघर चौकी इंचार्ज राज कुमार त्रिवेदी सुनील कुमार राजू कृष्णा बैठक में शामिल हुए, प्रयाग व्यापार मंडल से सोहेल अहमद मोहम्मद आमिर शगुन भैया पार्षद नेम यादव कुलदीप भैया जामा मस्जिद से मोहम्मद आजम हसीब भाई पार्षद अनीस अहमद मोहन जी टंडन मोहम्मद शेरू आदि लोग शामिल हुए बैठक का मकसद बकरा ईद को सकुशल संपन्न कराना है कोतवाली इंचार्ज ने बैठक में समस्त उपस्थित जनों से कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिफेंस से करते हुए पर्व को सकुशल और सुरक्षित ढंग से मनाने का आग्रह करते हुए अपील की एवं बैठक में उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


