टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज के राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके सीनियर फुटबॉल खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलिंपिक में शामिल होने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए बनाये गए सेल्फी पॉइंट में फोटो खिचवाते के साथ राष्ट्रीव्यापी अभियान “चीयर फॉर इंडिया” में शामिल हो गए I
अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने अकादमी के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओ पर खेल चुके अकादमी के सीनियर खिलाड़ियों के साथ सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिचवाई I आगामी 23 जुलाई से जापान के टोक्यो शहर में होने वाले ओलिंपिक खेलो में 130 खिलाड़ियों का अभी तक का सबसे बड़ा भारतीय दल भाग लेने जा रहा है I केंद्र सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय की ओर से ओलिंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रव्यापी प्रचार एवं हौसला अफजाई अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में अकादमी इस अभियान में जुड़ गया I



