अपने बूथ को वैक्सीनेशन युक्त बनाने के लिए उरुवा मंडल में बूथ स्तर पर विशेष अभियान

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के विशेष वैक्सीनेशन अभियान 23 से 25 जुलाई में सम्मलित होकर सभी का टीकाकरण कराने पर बल दिया जा रहा है,आदरणीय स्वतंत्रदेव सिंह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा,उ.प्र. के आदेशानुसार राजेश शर्मा प्रभारी उरुवा मंडल के मार्गदर्शन में अध्यक्ष संजय केशरी द्वारा बूथ स्तर पर समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में वैक्सीन लगवाने के प्रेरित कर रहे है,जिससे सैकड़ों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवा रहे है,इस अवसर पर श्री शंकर लाल केसरी पूर्व प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा संजय केसरी मंडल अध्यक्ष उरुवा,मंडल महामंत्री कुलदीप मिश्रा मंडल महामंत्री,आनंद कुमार सेक्टर संयोजक,अजीत श्रीवास्तव सेक्टर संयोजक,दिनेश जयसवाल सेक्टर प्रभारी,प्रिंस मिश्रा,दिनेश जायसवाल आदि ने वैक्सीन लगवाने पर जोर देते हुए अपने क्षेत्रीय लोगो को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने में सहियोग प्रदान कर रहे है।

