Latest

रामविलास पासवान के घर बजेगी शहनाई! चिराग बनेंगे दूल्हा

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव के बाद अब चिराग पासवान भी दूल्हा बनने वाले हैं. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के इकलौते बेटे चिराग पासवान की शादी को लेकर मीडिया जगत में खबरें जोर शोर से तैर रही हैं.

इसके पीछे की वजह से रामविलास के पूरे परिवार का एक साथ पटना में होना. दरअसल रामविलास पासवान की पत्नी का आज जन्मदिन है. ऐसे में उनका पूरा परिवार अभी पटना के एसके पुरी आवास में मौजूद है. परिवार से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अब पासवान फैमिली में चिराग पासवान को दूल्हा बनाने की तैयारी जोरों से चल रही है.

ऐसी खबर आ रही है कि चिराग पासवान की शादी को लेकर रामविलास पासवान का पूरा परिवार पटना में जुटा है. हालांकि लोजपा प्रवक्ता ने इस खबर को गलत बताया है और परिवार के लोगों के पटना में आने की वजह गर्मी की छुट्टी बताई है.

सूत्रों के हवाले से यह पुख्ता खबर है कि चिराग के लिए लड़की ढूंढी जा रही है. चिराग की शादी के कई पासवान परिवार में कई रिश्ते आए हैं लेकिन ये रिश्ता कहीं अभी फिक्स नहीं हुआ है. चिराग पासवान बॉलीवुड में काम करने के बाद फिलहाल राजनीति में सक्रिय है. जमुई से लोजपा सांसद चिराग पासवान को बिहार के मोस्ट इलिजिबल कुंवारों में भी गिना जाता है और वो अपने पिता की पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button