Latest

पवन सिंह और पायल देव के सांग ‘बारिश बन जाना’ ने यूट्यूब पे की व्यूज की बारिश, 6 घंटे में 3 मिलियन पार, नं 1 पर कर रहा ट्रेंड

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर अपना पॉवर दिखा दिया है। बॉलीवुड की फेमस म्यूज़िक डायरेक्टर व सिंगर पायल देव के ब्लॉकबस्टर सांग ‘बारिश बन जाना’ को भोजपुरी में रिक्रिएट करके पवन सिंह व पायल देव की आवाज़ में रिलीज किया गया तो इस बारिश के मौसम में यूट्यूब पे जैसे व्यूज की बारिश होने लगी है। पॉवर स्टार पवन सिंह के इस सांग को सिर्फ 6 घन्टे में 3 मिलियन व्यूज मिल गए हैं वहीं यह गाना नं 1 पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का टीज़र शेयर करते हुए फैन्स का शुक्रिया अदा किया है।

गौरतलब है कि इस सुपर हिट गाने के भोजपुरी वर्जन में पायल देव के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री लोगों को रिझा रही है। यह गाना वायरल ओरिजनल्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से आउट किया गया है। पवन सिंह के फैन्स के दिलों को यह सांग छू रहा है और इसका आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है।
आपको बता दें कि इस रोमांटिक सांग ‘बारिश बन जाना’ के हिंदी वर्जन में टीवी ऎक्ट्रेस हिना खान और शहीर शेख की जोड़ी नजर आई थी। सांग के भोजपुरी वर्जन में भी यह दोनों कलाकार नजर आ रहे है, मगर इनके साथ ही पवन सिंह और पायल देव को भी म्यूजिक वीडियो में फीचर किया गया है। पवन सिंह और पायल देव के गाए इस गाने की तारीफ चारों तरफ हो रही है। भोजपुरी वर्ल्ड में इसकी बेपनाह चर्चा तो हो ही रही है, बॉलीवुड की दुनिया में भी यह रोमांटिक गीत सुर्खियों में आ गया है। इस प्रेम रस में डूबे गीत में पायल देव भी पवन सिंह के साथ भोजपुरी में गाती हुई दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है कि पवन सिंह और पायल देव की जोड़ी एक ब्लॉकबस्टर होली गीत कमरिया हिला रही है, दे चुकी है। ‘बारिश बन जाना’ को भरपूर प्यार दिया जा रहा है और पवन सिंह की बढ़ती लोकप्रियता की गजब चर्चा हो रही है। भोजपुरी के सिंगर एक्टर होने के बावजूद पवन सिंह का क्रेज बॉलीवुड के गलियारों में भी नजर आता है। लॉलीपॉप लागे लू पवन सिंह का ऐसा सांग है जो हिंदी फ़िल्म जगत में बेशुमार मकबूलियत रखता है।
सूत्रों का कहना है कि अभी तो ये शुरुआत है। बॉलीवुड के कई और भी प्रोजेक्ट में जल्द पवन सिंह दिखाई देने वाले हैं। सलीम सुलेमान और पायल देव जैसे बॉलीवुड आर्टिस्ट्स के साथ पवन सिंह ने धमाका कर दिया है तो उनके अगले विस्फ़ोट के लिए भी तय्यार रहें।

Related Articles

Back to top button