Latest
पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के आय से अधिक मामले पर कोर्ट ने आरोप तय किए

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज-बसपा शासन में उच्च शिक्षा मंत्री रहे राकेशधर त्रिपाठी को इलाहाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट ने 2005 से 2011 के मध्य आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट में उनके विरुद्ध आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के लिए पर्याप्त आधार हैं। 1मई 2007 से 3 दिसम्बर 2011 तक उनकी कुल आय 49,49,928 रुपये रही जबकि व्यय 2,67,8605 रुपये यानी 2,17,58,677 रुपये अधिक आय रही,उनके विरुद्ध थाना मुट्ठीगंज में धारा 13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकद्दमा दर्ज हुआ था। विशेष जज एमपी एमएलए अनूप कुमार श्रीवास्तव ने आज उनके विरुद्ध धारा 13(1) व धारा 13(2) भर्ष्टाचार निवारण अधिनियम में आरोप तय कर दिया। सरकार की ओर से अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश गुप्ता ने पक्ष रखा।




