Latest

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की जमकर तारीफ

रामायण में शत्रुघ्न की अहम भूमिका निभाने वाले समीर राजदा व इंद्र, जटायु, गरुड़ की भूमिका निभाने वाले सुनील वर्मा ने की बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की जमकर तारीफ

*यह बहुत ही अच्छा अभियान हैं बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ -: समीर राजदा*

(अनुराग शुक्ला )
मुंबई (अनुराग दर्शन समाचार )। आरडीडी शो के अगले एपिसोड में रामायण में शत्रुघ्न की अहम भूमिका निभाने वाले समीर राजदा व इंद्र, जटायु, गरुड़ की भूमिका निभाने वाले सुनील वर्मा ने शिरकत की। यह जानकारी देते हुए आरडीडी शो की ऑनर रिड्ज़ डाइम ने बताया कि रामायण में शत्रुघ्न की अहम भूमिका निभाने वाले समीर राजदा व इंद्र की भूमिका निभाने वाले सुनील वर्मा ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की जमकर सराहना की। इस अवसर पर रामायण में शत्रुघ्न की अहम भूमिका निभाने वाले समीर राजदा ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा अभियान हैं बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ। मेरा मानना हैं कि बच्चें के प्रथम गुरु बच्चें के माँ-बाप हैं। माँ-बाप अपने बच्चों को अच्छे-बुरे का भान करवाएंगे तो बच्चें कभी भी गलत संगत में प्रवेश नही करेंगे। यह बहुत ही अच्छा अभियान हैं। हमारे बेटे व बेटियों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए क्योंकि वो हमारे भविष्य हैं, उन्हें लाइफ में बहुत आगे जाना है अगर बच्चों के संस्कार अच्छे होंगे तो उनके संस्कारों को देखकर लोग भी यही कहेंगे कि इन बच्चों को इनके माँ-बाऊजी के द्वारा अच्छे संस्कार दिये गए हैं। यह वास्तव में बहुत ही सराहनीय पहल का आगाज किया गया गया हैं।
बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर रामायण में इंद्र, गरुड़ व जटायु की भूमिका निभाने वाले सुनील वर्मा ने कहा कि जी संस्कार हम अपने पेरेंट्स से सीखते हैं वही संस्कार हम आगे जाकर अपने छोटे बच्चों को दे पाते हैं। बच्चों को अच्छे संस्कार देने से ही वो आगे जाकर परिवार का नाम रोशन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों के अच्छे संस्कारों की वजह से ही समाज में पहचान बनती हैं, यह एक बहुत बड़ी बात है। समाज व देश के सामने एक बहुत बड़े विषय का चयन किया गया हैं बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ। बेटों को अगर बचपन से संस्कारित किया जाए तो देश की हर एक बहिन-बेटी सुरक्षित रहेगी।

Related Articles

Back to top button