आठ या नौ अगस्त को चन्द्र दर्शन के साथ शुरु हो जाएगा माहे ग़म माहे अज़ा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हक़परिस्ती पर चलने वाले खानवादए रसूल की शहादत पर ग़म मनाने को माहे मोहर्रम का आग़ाज़ आठ या नौ अगस्त को चन्द्र दर्शन के साथ शुरु हो जायगा।
मोहर्रम गाईड लाईन जारी करने वाली पैरा दो पर जिन बिन्दूओं को दर्शाया गया है उस पर मुस्लिम समुदाय ने विरोध दर्ज कराते हुए आपत्ति की
इमामबाड़ो की साफ सफाई और रंग रोग़न का कार्य ज़ोर शोर से जारी है।वहीं शहर की एक दर्जन से अधिक मातमी अन्जुमनो ने शायरों से नौहा लिखवा कर उसकी तर्ज़ निगारी और लय देने को मश्शाक़ी (प्रेक्टिस) शुरु कर दी है।दरियाबाद की अन्जुमन नक़वीया,हाशिमया,हुसैननिया क़दीम,हुसैनिया रजिस्टर्ड असग़रिया,मोहाफिज़े अज़ा मुहाफिज़े अज़ा क़दीम,रानी मण्डी की अन्जुमन अब्बासिया , हैदरया, आबिदया मज़लूमिया शब्बीरिया तथा बख्शी बाज़ार की अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया आदि ने अपने अपने शायरों से नए कलाम पर नौहा लिखवा कर नौहे की बेहतरीन अदायगी को लेकर मश्शाक़ी शुरु कर दी है।
*मोहर्रम पर जारी गाईड लाईन मे गल्त तथ्यों पर मुस्लिमों मे नाराजगी*
प्रशासन द्वारा मोहर्रम को लेकर जारी की गई गाईड लाईन पर लोगों के जज़बात भड़काने का आरोप लगाते हुए उसे रद करने की मुस्लिम समुदाय ने करी मांग।शिया धर्म गुरु मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी ने मोहर्रम के सम्बन्ध मे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन मे समुदाय विशेष के जज़बात को ठेस पहोँचाने वाला बताते हुए उसे रद करने की मांग की।मौलाना ने कहा उक्त गाईड लाईन मे शिया समुदाय के धार्मिक जज़बात को ठेस पहोँची है।मोहर्रम ग़म मनाने और करबला के शहीदों पर मातम व गिरया करने करने के लिए जाना जाता है लेकिन प्रशासन ने गाईड लाईन जारी करते वक्त पेज नम्बर दो पर जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया है वह बर्दाश्त के क़ाबिल नहीं है।हसनी हुसैनी फाउण्डेशन के सद्र वज़ीर खाँ ,शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता किताब अली,उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी चकिया करबला कमेटी के नायब सद्र शाहिद अब्बास रिज़वी व एक दर्जन से अधिक मातमी अन्जुमनो के पदाधिकारीयों ने प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन की भाषा शैली पर आपत्ती दर्ज कराते हुए इसे रद कर नई गाईड लाईन जारी करने की मांग की कहा अगर आपत्तिजनक तथ्यों को नहीं हटाया गया तो हम लोग न तो उस गाईड लाईन को मानेंगे और न ही मोहर्रम को लेकर किसी प्रशासनिक बैठक मे भाग लेंगे।




