Latest

अवैध ठेकेदारी पार्किंग को लेकर नगर आयुक्त को उप मुख्यमंत्री ने लगाई कड़ी फटकार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज महानगर के विकास को लेकर के होटल प्रयाग इन में भाजपा पार्षदों की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सभी पार्षदों के द्वारा उठाए गए समस्याओं को सुना एवं उनके निवारण हेतु बैठक में उपस्थित जिला अधिकारी नगर आयुक्त एवं पीडीए उपाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सभी पार्षदों के द्वारा जमीनी स्तर पर जनता के द्वारा आने वाली समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और समस्याओं के निवारण हेतु कार्रवाई की जाए और सभी पार्षदों का सम्मान किया जाए
इस अवसर पर भाजपा मुख्य सचेतक किरन जायसवाल के द्वारा महानगर के अंदर कई स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे पार्किंग ठेकेदारी को लेकर के सवाल उठाए गए जिस पर माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अधिकारीगण सर्विस लेन पर चल रही अवैध पार्किंग ठेकेदारी तत्काल रुप से बंद कराएं और इस प्रकार से अवैध कार्य करने वालों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई करें और ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे जनता में नाराजगी पैदा हो और कोई भी आवश्यक कार्य करने से पहले शासन को अवगत कराएं और पब्लिक की समस्या को दूर करें और महानगर के सभी वार्डों में संतुलित विकास हो इस पर नगर निगम ध्यान दें इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज का तीव्र गति से विकास हो रहा है यह जनता अच्छी तरीके से जान रही है और हमें पूरा विश्वास है कि जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को आने वाले विधानसभा के चुनाव में 325 से ज्यादा सीटें देकर भाजपा की सरकार बनाएगी
बैठक में पार्षद किरन जायसवाल रतन दीक्षित मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव आशीष गुप्ता नीलम यादव कुसुमलता आकाश सोनकर अमरजीत सिंह विनय मिश्रा राजेश कुशवाहा अमन वालेचा आनंद सोनकर मिथिलेश सिंह दीपू जायसवाल मुकेश भारती विजय मेहरोत्रा ओपी द्विवेदी जगमोहन गुप्ता आदि पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताते हुए जल संस्थान के द्वारा बढे हुए स्लैब रेट के दर पर जलकर की वसूली पर रोक लगाने की एवं नजूल भूमि की टैक्स से संबंधित बात कही और 74 वे अधिनियम को लागू करने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई प्रवीण पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि हमें पूरी एकजुटता के साथ सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर प्रयागराज का विकास करना है।

Related Articles

Back to top button