Latest

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के सामने सिर्फ सपा लड़ रही, बाकी दलों ने घुटने टेके – नरेश उत्तम

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर सपा की किसान, नौजवान, पटेल यात्रा का के. पी. कालेज मैदान में हुआ समापन

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) देश के पूर्व गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर आज स्थानीय के. पी. कालेज मैदान में समाजवादी पार्टी की किसान, नौजवान, पटेल यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर जनपद के कोने कोने से आये हजारों की संख्या में किसानों, नौजवानो, छोटे दुकानदारों, लघु उद्यमियों, महिलाओं सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सम्बोधित करते हुए यात्रा के संयोजक एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भाजपा ने देश के किसानों, नौजवानों, लघु उद्यमियों को बर्बाद कर दिया।2014 केंचुनाव में किसानों की आय को दो गुना करने, प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने, महगाई कम करने, आदि वादों के साथ सत्ता में आयी भाजपा ने देश को पूंजीपतियों के हाथ बेंचने का काम किया है। किसानों के खिलाफ काले क़ानून लाकर क़ृषि को बर्बाद करने पर आमादा है। इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के रास्ते मेभाले बिछा रही है, गाड़ियां चढ़ा रही है।उन्हें आतंकवादी, ख़ालिस्तानी, गुंडे बताया जा रहा है।उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा शासन में कराये गए विकास कार्यों का फीता काट रहे, फर्जी विकास के दावे कर रहे हैं।डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है. महिलाएं असुरक्षित हैं, आये दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्री घमंड की भाषा बोल रहे हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश को अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले सरदारों पटेल जी, समाजवाद के प्रणेता डॉ लोहिया जी, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह, संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर जी सेप्रेरणा, सपा केसरक्षक मुलायम सिंह यादव सेआशीर्वाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विगत 29 अगस्त को सीतापुर जिले से शुरू हुई यात्रा के 64 दिन पूरे होने पर आज यहाँ समापन किया गया।यह यात्रा प्रदेश के 270 विधानसभाओं में गई। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। लोंगो को अखिलेश सरकार में कराये गये विकास कार्य याद आ रहे हैं।सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव जी मा. मुलायम सिंह, स्व जनेश्वर मिश्रा, आजम खान, ब्रजभूषण तिवारी, मोहन सिंह जैसे समाजवादियों के रास्ते पर चल कर प्रदेश की जनता की खुशहाली देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव के हाथ में प्रदेश की आर्थिक आजादी, चौतरफ़ा खुशहाली का झंडा है। भीड़ से हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे।
किसान, नौजवान, पटेल यात्रा वाराणसी से होकर प्रयागराज पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश यादव एवं संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन तथा जिला महासचिव संदीप पटेल ने किया।
इस मौके पर श्यामलाल पाल, विनोद दुबे, कमल सिंह यादव, डॉ मान सिंह यादव, बासुदेव यादव, उज्जवल रमन सिंह, नागेंद्र प्रताप पटेल, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, सईद अहमद, विजमा यादव, प्रशांत सिंह, हाजी परवेज, जोखूलाल यादव, हीरामणि पटेल, राम कृपाल कोल, रामा नन्द भारती, पूजा पाल, राम सेवक पटेल, गुलाब सिंह, पंधारी यादब, कृष्ण मूर्ति सिंह, ऋचा सिंह, निधी यादव, पप्पू लाल निषाद,राम मिलन यादव,संदीप यादव, उदय प्रकाश, आदि नेभी सम्बोधित किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में पूर्व प्रमुख सुरेश मौर्या, रंग बहादुर यादव, दान बहादुर मधुर, पूजा मिश्रा, आर. एन. यादव, अब्बास नकवी, डॉ एस पी सिंह पटेल, बंगाली विश्वकर्मा, नवीन यादव, आदि रहे।

Related Articles

Back to top button